मुंबई लियोन आर्मी ने सोनू सूद को बनाया ब्रांड एंबेसेडर
टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) की मुंबई लियोन आर्मी फ्रेंचाइजी ने सीजन पांच से पहले बालीवुड अभिनेता सोनू सूद को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। पिछले सीजऩ के फाइनलिस्ट मुंबई लियोन आर्मी प्रशंसकों से लीग और टीम में अधिक रुचि पैदा करने के लिए बॉलीवुड स्टार की लोकप्रियता का इस्तेमाल करेगी। मुंबई फ्रेंचाइजी के मालिक, स्थापित डायमंड उद्यमी, श्याम पटेल ने टीपीएल के सीजन पांच से पहले सोनू सूद के बोर्ड में आने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि सोनू एक प्रतिभाशाली अभिनेता और फिल्म निर्माता होने के अलावा एक परोपकारी व्यक्ति हैं। सोनू जीवन को बदलने के लिए खेल की शक्ति में विश्वास करते हैं और एक फ्रेंचाइजी के रूप में हमें गर्व और खुशी है कि वह इसका हिस्सा बनेंगे।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
