करुणानिधि की बरसी पर स्टालिन ने शांति मार्च निकाला
चेन्नई, सोमवार, 07 अगस्त 2023। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के पूर्व अध्यक्ष एवं दिवंगत नेता एम करुणानिधि को सोमवार को उनकी पांचवीं पुण्य तिथि पर तमिलनाडु में याद किया गया जहां उनके बेटे और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने द्रविड़ दिग्गज की याद में शांति मार्च का नेतृत्व किया। स्टालिन के साथ उनकी बहन कनिमोझी, बेटे उदयनिधि, कैबिनेट सहयोगी और बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। स्टालिन ने यहां वालजाह सलाई पर शांति मार्च का नेतृत्व किया और इसका समापन मरीना बीच पर पूर्व मुख्मंत्री के स्मारक पर हुआ। नेताओं ने फूलों से सजे स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। द्रविड़ राजनीति के दिग्गज करुणानिधि (1924-2018) पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे और अपनी मृत्यु तक लगभग पांच दशकों तक पार्टी का नेतृत्व किया।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
