केजरीवाल मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, बढ़ा आतिशी का कद, संभालेंगी 14 विभाग
नई दिल्ली, मंगलवार, 08 अगस्त 2023। आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव होना है और उससे पहले दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव किया है। केजरीवाल सरकार में पहले ही कई विभागों का प्रभार संभाल रही मंत्री आतिशी को केजरीवाल सरकार ने ब विजिलेंस और सर्विसेज विभाग की भी जिम्मेदारी सौंप दी है। इसके साथ ही अब केरीवाल सरकार की इकलौती महिला मंत्री आतिशी 14 विभागों का प्रभार संभालेंगी। एक सरकारी सूत्र ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली की मंत्री आतिशी को सेवाओं और सतर्कता विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट में फेरबदल की फाइल मंजूरी के लिए उपराज्यपाल को भेज दी है। ‘आप’ सरकार का यह कदम संसद में सोमवार को ‘दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक 2023’ बिल पास होने के एक दिन बाद आया है, जो दिल्ली सरकार में नौकरशाही पर केंद्र सरकार को नियंत्रण देता है। राज्यसभा में विधेयक के पक्ष में 131 और विरोध में 102 वोट पड़े।
इसी साल, जून महीने में ही उपराज्यपाल द्वारा कैबिनेट में फेरबदल के प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद आतिशी को राजस्व, योजना और वित्त विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। ये तीनों विभाग पहले परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के पास थे। बता दें कि, आतिशी, केजरीवाल कैबिनेट में एकमात्र महिला मंत्री हैं और अब वह 14 विभाग संभालेंगी, जो दिल्ली सरकार के सभी मंत्रियों में सबसे अधिक हैं।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
