धर्मेंद्र को इंग्लिश सिखाती थीं जीनत अमान
बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान फिल्म शालीमार के लिए अपने फेवरेट को-स्टार धर्मेन्द्र को इंग्लिश सिखाती थी। जीनत ने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र के साथ थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए एक पुराना किस्सा याद किया है।जीनत अमान ने फिल्म 'शालीमार' में धर्मेंद्र के साथ स्क्रीन शेयर किया था।जीनत अमान ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए फिल्म 'शालीमार' की यादों को ताजा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा,कुछ पर्सनल ओपिनियन, दो पुरानी तस्वीरें और एक किस्सा। मुझे कई अभिनेताओं के साथ को-स्टार बनने का सौभाग्य मिला, जिनमें मेरे फेवरेट धर्म जी थे। वह बेहद हैंडसम थे, लेकिन इससे भी जरूरी बात यह है कि वह जमीन से जुड़े एक जेंटलमैन थे। वह कोई दिखावा नहीं करते थे, जिसकी वजह से मुझे सेट पर सबसे ज्यादा कंफर्टेबल महसूस होता था। जीनत अमान ने लिखा, धर्म जी के साथ मैंने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें से एक इंटरनेशनल फिल्म 'शालीमार' भी है। यदि आपको याद हो, तो मैंने पहले बताया था कि इस फिल्म को अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में शूट किया गया था। खैर, धर्म जी को इंग्लिश में मदद चाहिए थी और मुझे हिंदी में।इसलिए हर रोज शूट के बाद हम एक-दूसरे के ट्यूटर्स बनकर घंटों लाइन पढ़ने में मदद करते थे।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
