जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों का सहयोगी बांदीपोरा में गिरफ्तार
श्रीनगर, बुधवार, 09 अगस्त 2023। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में प्रतिबंधित संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) से जुड़े, आतंकवादियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ मिलकर उत्तरी कश्मीर के केहनुसा बांदीपोरा में स्थापित एक चौकी पर आतंकवादियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया। प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मंजपोरा अलूसा बांदीपोरा के निवासी आतिफ अमीन मीर के रूप में की गई है। मीर के कब्जे से एक हथगोला और अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
