केजरीवाल ने दिल्ली सेवा विधेयक पर समर्थन के लिए कांग्रेस नेताओं का आभार जताया
नई दिल्ली, बुधवार, 09 अगस्त 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सेवा से जुड़े विधेयक के खिलाफ संसद में मतदान करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी को पत्र लिखकर ‘दिल्ली के लोगों की ओर से’ आभार जताया है। संसद ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 को मंजूरी दे दी थी। राज्यसभा में इस पक्ष के समर्थन में 131 मत पड़े जबकि 102 सदस्यों ने विधेयक के खिलाफ मतदान किया था। यह विधेयक दिल्ली सरकार में नौकरशाहों पर केंद्र सरकार के नियंत्रण से संबंधित है। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने पत्र में कहा, ‘मैं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 के खिलाफ मतदान के लिए दिल्ली के दो करोड़ लोगों की ओर से उनकी पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।’’
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
