मिस्टर इंडिया और नो एंट्री का सीक्वल बनाएंगे बोनी कपूर
बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर का कहना है कि वह अपनी सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया और नो एंट्री का सीक्वल जरूर बनाएंगे। बोनी कपूर ने वर्ष 1987 में अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी को लेकर सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया बनायी थी। शेखर कपूर के निर्देशन में बनी मिस्टर इंडिया सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं बोनी कपूर ने वर्ष 2005 में अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान जैसे सितरों के साथ नो इंट्री बनाई। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी नो इंट्री सुपरहिट हुई। काफी समय से फिल्म मिस्टर इंडिया और नो एंट्री जैसी फिल्म का सीक्वल बनने की चर्चा हो रही है लेकिन बात नहीं बन सकी है। बोनी कपूर का कहना है कि वह मिस्टर इंडिया और नो एंट्री का सीक्वल जरूर बनाएंगे।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
