सिंघम 3 में अजय देवगन की बहन का किरदार निभायेगी दीपिका पादुकोण !
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्म सिंघम 3 में अजय देवगन की बहन का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। अजय देवगन और निर्देशक रोहित शेट्टी सुपरहिट फ्रेंचाइजी सिंघम का तीसरा पार्ट यानी 'सिंघम 3'लेकर आ रहे हैं।इससे पहले वर्ष 2011 में प्रदर्शित 'सिंघम' और 2014 में प्रदर्शित 'सिंघम रिटर्न्स' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी। चर्चा है कि दीपिका पादुकोण फिल्म सिंघम 3 में अजय देवगन की बहन का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।दीपिका इस फिल्म में एक्शन सीन करती नजर आयेंगी। दीपिका लेडी सिंघम के तौर पर फिल्म में होंगी। फिल्म सिंघम 3 में दीपिका की भूमिका ज्यादा लंबी नहीं, लेकिन महत्वपूर्ण होगी।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
