पुलवामा में शिविर के अंदर सीआरपीएफ का जवान मृत मिला
श्रीनगर, शनिवार, 12 अगस्त 2023। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान एक शिविर में मृत मिला है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि माना जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब दो बजे गोली चलने की आवाज़ आने के बाद अवंतीपुरा के चुरसू इलाके में सिपाही अजय कुमार मृत मिला। उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि उसने आत्महत्या की है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई है।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
