रिया कपूर की फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज
बॉलीवुड फिल्मकार रिया कपूर की आने वाली फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के बाद अब 'थैंक यू फॉर कमिंग' बना रही है। रिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में भूमि पेडनेकर शहनाज गिल कुशा कपिला और डॉली सिंह नजर आ रही है। पोस्टर के कैप्शन में रिया कपूर ने लिखा, अच्छा प्यार, कमीनापन और कलेश साल की सबसे बड़ी चिक फ्लिक में!!!! टोरंटो में मिलते हैं! टीआईएफएफ 2023 बेबी! 'थैंक यू फॉर कमिंग' से रिया कपूर के पति करण बुलानी अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं।इस फिल्म में डॉली अहलूवालिया, सुशांत दिवगिकर, अनिल कपूर, करण कुंद्रा भी अहम किरदार में नजर आएगे।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
