‘जवान’ का दूसरा गाना ‘चलेया’ का टीजर रिलीज
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की आने वाली फिल्म जवान के गाना चलेया का टीजर रिलीज हो गया है। दक्षिण भारतीय निर्देशक एटली की आने वाली फिल्म जवान में शाहरूख खान की मुख्य भूमिका है। हाल ही में फिल्म जवान का पहला गाना जिंदा बंदा रिलीज हुआ था। अब जवान के गाना चलेया का टीजर रिलीज हो गया है। वीडियो में शाहरुख खान और नयनतारा की केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। शिप पर दोनों को रोमांटिक डांस करते देखा जा सकता है। एटली द्वारा निर्देशित, ‘जवान’ रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित है। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
