55 साल के हुए सीएम केजरीवाल, अपने जन्मदिन पर कहा- मनीष को याद कर रहा हूं
नई दिल्ली, बुधवार, 16 अगस्त 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि वह अपने जन्मदिन पर पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को याद कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि सिसोदिया एक ‘‘झूठे मामले’’ में जेल में हैं। उन्होंने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर सभी से एक मजबूत भारत की नींव रखने का संकल्प लेने को कहा।
उन्होंने कहा, ‘‘आज मेरा जन्मदिन है। बहुत से लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद। लेकिन मुझे मनीष की याद आ रही है। वह एक झूठे मामले में जेल में हैं। आइए, आज हम सभी प्रण करें कि हम भारत के हर बच्चे को सर्वश्रेष्ठ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ करेंगे।’’ आप नेता ने कहा, ‘‘इसी के माध्यम से एक मजबूत भारत की नींव रखी जाएगी। इससे भारत को नंबर 1 बनाने के हमारे सपने को साकार करने में मदद मिलेगी। इससे मनीष भी खुश होंगे।’’
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
