विधानसभा चुनाव में निःशक्तजनों को मतदान के लिए मिलेगी व्हील चेयर
- मुख्यमंत्री ने दी 8.76 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
जयपुर, बुधवार, 16 अगस्त 2023। राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 में निःशक्तजन मतदाताओं को मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 10 हजार 72 व्हीलचेयर्स की खरीद के लिए 8.76 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि राज्य में निःशक्तजन मतदाताओं की सुविधा के लिए वर्तमान में 10 हजार 734 व्हील चेयर्स उपलब्ध हैं। अब 10 हजार 72 अतिरिक्त व्हील चेयर्स की खरीद की जाएगी। इन्हें मतदान के बाद राजकीय चिकित्सालयों में रखा जाएगा, जिन्हें आगामी निर्वाचन में भी इस्तेमाल लिया जा सकेगा।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
