क्रिसमस 2024 के अवसर पर रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल क्रिसमस 2024 के अवसर पर रिलीज होगी। वेलकम और वेलकम 2 के बाद वेलकम का तीसरा संस्करण बनाया जा रहा है।'वेलकम 3' का टाइटल 'वेलकम टू द जंगल' है। 'वेलकम 3' के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला होंगे। उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट कन्फर्म कर दी है, जो कि क्रिसमस 2024 है। वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार ,संजय दत्त और अरशद वारसी की अहम भूमिका होगी।वहीं, इस फिल्म की फीमेल कास्ट में दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडीज का नाम सुर्खियों में हैं।
Similar Post
-
राम चरण की 'पेद्दी' ने 'बॉक्स ऑफिस' पर 366 करोड़ रुपये की कमाई की
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने वैश्विक 'बॉक्स ऑफिस' पर 366 क ...
-
निर्देशकों की पहली पसंद बनीं कियारा आडवाणी
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हिंदी फिल्म उद्योग में अपने 12 व ...
-
सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म 'इक्का' 10 जुलाई को रिलीज होगी
ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स ने शनिवार को घोषणा की कि सनी देओल और अक्षय खन् ...
