तटरक्षक बल ने समुद्र में फंसे बीमार चीनी नागरिक को सुरक्षित निकाला
नई दिल्ली, गुरुवार, 17 अगस्त 2023। भारतीय तटरक्षक बल ने तत्परता दिखाते हुए बुधवार मध्यरात्रि अरब सागर में एक समुद्री पोत के चालक दल में शामिल बीमार चीनी नागरिक को प्रतिकूल परिस्थितियों में सुरक्षित बचा लिया। चीनी नागरिक अनुसंधान पोत एमवी डोंग फैंग कॉन टैन नंबर 2 के चालक दल का सदस्य है। जब यह पोत मुंबई से लगभग 200 किलोमीटर दूर अरब सागर में था तो चीनी नागरिक को दिल का दौरा पड़ गया। मुंबई में समुद्री बचाव समन्वय केंद्र को जब चालक दल में शामिल यिन वेइगयांग को दिल का दौरा पड़ने की जानकारी मिली तो उसे तत्काल चिकित्सा सहायता देने का निर्णय लिया गया। केन्द्र ने चीन से संयुक्त अरब अमीरात जा रहे जहाज के साथ तुरंत संवाद कायम किया और आवश्यक टेलीमेडिसिन सलाह प्रदान की। चीनी नागरिक को तत्काल सुरक्षित निकालने के बाद एयरलिफ्ट कर प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में उन्हें समुचित उपचार के लिए जहाज के एजेंट के पास भेज दिया गया। भारतीय तटरक्षक ने इस ऑपरेशन को प्रतिकूल मौसम और अंधेरे में अजाम दिया।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
