सिर्फ पैसों के लिए कोई फिल्म साइन नही की : राजकुमार राव
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि उन्होंने सिर्फ पैसों के लिए कोई फिल्म साइन नही की है। राजकुमार राव ने बताया, मैंने कभी पैसों के लिए काम नहीं किया।कई बार ऐसा मौके आए जहां लोगों ने कहा की आप ये कर लो, पैसे मिल जाएंगे लेकिन मैंने नहीं चुना। क्योंकि उससे रातों की नींद उड़ जाती है। जो पैसा खराब नीयत से आता है या खराब तरीके से आता है, मुझे वह नहीं चाहिए। मुझे मेरी सुकून की नींद बहुत पसंद है। जितना मिला, उतना मेरे लिए ठीक है। राजकुमार राव इन दिनों फिल्म 'स्त्री 2' में काम कर रहे हैं। राजकुमार राव ने बताया स्त्री 2 का पहला शेडयूल पूरा हो चूका हैं। स्त्री 2 बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। बहुत लोग है जो इस फिल्म को बहुत प्यार करते है। हम उसी शिद्दत और उसी प्यार से बना रहे है जो हमने पहले बनाई थी। 'स्त्री ' एक अच्छी फिल्म है, जिसके लॉयल फैन फोल्लोविंग है।हम फिल्म स्त्री 2 को बहुत ईमानदारी से बना रहे हैं, बिना कोई बैगेज की हमें यह भी हिट करवानी है। हमने पहला पार्ट भी सिर्फ पैसे कमाने के इरादे से नहीं बनाई थी, इस बार भी हम मजे करते-करते स्त्री 2 बना रहे हैं, पूरी सादगी के साथ।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
