धीमी पड़ी OMG-2 की कमाई की रफ्तार
लगातार असफलताओं का सामना करने के बाद अब जाकर अक्षय कुमार की सफलता हाथ लगी है। यह कारनामा कर दिखाया है अमित राय के निर्देशन में बनी ओएमजी-2 ने जो कि अक्षय कुमार और परेश रावल अभिनीत ओएमजी का सीक्वल है। गौरतलब है कि ओएमजी गुजराती नाटक कानजी भाई वर्सेज कानजी पर आधारित थी। ओएमजी-2 को दर्शकों के साथ-साथ आलोचकों से भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली जिसकी बदौलत ही यह फिल्म स्वयं को गदर-2 के सामने टिकाए रखने में कामयाब रही है। वैसे यदि यह सोलो रिलीज होती तो निश्चित रूप से अब तक 125 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी होती।
11 अगस्त को प्रदर्शित हुई इस फिल्म की कमाई में पिछले दो दिनों से लगातार गिरावट जारी है। इसने गुरुवार को 5.58 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म की टोटल कमाई 85.05 करोड़ हो गई है। पहले की तुलना में इसकी कमाई की रफ्तार स्लो हो गई है। OMG-2 भी धीरे-धीरे 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए कदम बढ़ा रही है। इस वीकेंड पर फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। फिल्म ने पहले 10.26 करोड़, दूसरे दिन 15.3 करोड़, 3रे दिन 17.55 करोड़, 4थे दिन 12.6 करोड़, 5वें दिन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 17.1 करोड़, 6ठे दिन 7.75 करोड़ और गुरुवार 7वें दिन 5.58 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म को ऑडियंस पसंद कर रही है। क्रिटिक्स भी इसकी सराहना कर रहे हैं। अक्षय कुमार के लिए यह एक राहत की सांस होगी। उनकी पिछली फिल्म सेल्फी डिजास्टर रही थी। ऐसे में उन्हें OMG-2 से काफी सारी उम्मीदें थीं।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
