गुरुग्राम में भारी बारिश, कई इलाके जलमग्न
गुरुग्राम, शनिवार, 20 अगस्त 2023। हरियाणा के गुरुग्राम में भारी बारिश की वजह से शनिवार को दिल्ली-जयपुर राजमार्ग की नरसिंहपुर पट्टी सहित शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जलभराव की वजह से यातायात जाम होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन कुछ समय के लिए राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही धीमी रही और स्कूल तथा कार्यालय जाने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ा। इसने कहा कि मुख्य सड़कों के अलावा कुछ आतंरिक सड़कें भी जलमग्न हो गईं। जिला प्रशासन के मुताबिक, शहर में सुबह पांच बजकर दस मिनट से साढ़े छह बजे के बीच 66 मिमी बारिश हुई। पुलिस उपायुक्त (यातायात) वीरेंद्र विज ने कहा कि कहीं भी यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरे शहर में यातायात कर्मी तैनात हैं।
Similar Post
-
ओडिशा के बालासोर में सिलेंडर में हुआ विस्फोट; रेस्तरां जल कर खाक, कोई हताहत नहीं
बालासोर, सोमवार, 21 सितंबर 2026। ओडिशा के बालासोर शहर में सोमवा ...
-
अगर अवसंरचना ही नहीं होगी, तो न्यायाधिकरण कैसे काम करेंगे : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 21 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को ...
-
दक्षिण दिल्ली में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत लगभग 20 ‘अनाधिकृत’ मकान, फार्महाउस ढहाए गए
नई दिल्ली, सोमवार, 21 सितंबर 2026। दक्षिण दिल्ली के छतरपुर क्षे ...
