लद्दाख की सड़कों पर राहुल गांधी ने दौड़ाई बाइक
नई दिल्ली, शनिवार, 20 अगस्त 2023। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लद्दाख दौरे पर हैं। वे शनिवार को पेंगोंग झील गए जहां उन्होंने बाइक भी चलाई। अब सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है। इस तस्वीरों में राहुल गांधी बाइक चलाते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि इसी झील के किनारे भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति है। राहुल गांधी ने अपनी ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, “पैंगोंग झील के रास्ते में हूं। इसके बारे में मेरे पिता कहा करते थे, यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।” कांग्रेस नेता ने कहा कि पेंगोंग लेक जा रहा हूं। मेरे पिता कहा करते थे कि ये दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। अब ये कोई पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी का ऐसा अंदाज दिखा हो, इससे पहले भी उन्होंने बाइक चलाई है, कभी ट्रक चलाया है तो कभी खेतों को भी जोतने का काम किया है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद से ही राहुल में ये बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
