जम्मू-कश्मीर: आतंकवाद से जुड़े मामले में एसआईयू ने पुलवामा में की छापेमारी
श्रीनगर, शनिवार, 20 अगस्त 2023। जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने शनिवार को आतंकवाद से जुड़े एक मामले में पुलवामा जिले में छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के वोपलवान, अवंतीपुरा में शेख सयूरल निसार के आवास पर छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आतंकवाद से जुड़े अपराधों में उसकी संलिप्तता साबित करने और सबूत इकट्ठा करने के लिए की गई। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘तलाशी के दौरान एसआईयू ने बैंक पासबुक, जिहाद संबंधी किताबें और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।’’
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
