छात्र की मौत मामले के बीच यादवपुर विवि ने कार्यवाहक कुलपति नियुक्त किया
कोलकाता, रविवार, 20 अगस्त 2023। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने बुद्धदेव साव को यादवपुर विश्वविद्यालय का कार्यवाहक कुलपति नियुक्त किया है। यह नियुक्ति ऐसे वक्त में की गयी है जब राज्य सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालय हाल में कथित तौर पर रैगिंग और यौन उत्पीड़न के बाद प्रथम वर्ष के एक छात्र की मौत को लेकर आलोचनाओं के केंद्र में है। अधिकारियों ने बताया कि साव विश्वविद्यालय के गणित विभाग के प्रोफेसर हैं। राज्यपाल बोस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं। उन्होंने शनिवार रात को आदेश जारी कर साव को तत्काल प्रभाव से कुलपति की जिम्मेदारियां सौंपी।
इससे पहले, विश्वविद्यालय के कुलपति सुरंजन दास का नौ साल का कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो गया था। इसके बाद बोस ने विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर अमिताभ दत्ता को कार्यवाहक कुलपति नियुक्त किया था लेकिन उन्होंने चार अगस्त को इस्तीफा दे दिया था। दत्ता ने राज्यपाल के कहने पर इस्तीफा दिया था। नौ अगस्त को विश्वविद्यालय के मुख्य छात्रावास की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरने के बाद प्रथम वर्ष के स्नातक के छात्र की मौत हो गयी थी। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसके साथ रैगिंग की गयी थी।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
