रजनीकांत की फिल्म जेलर ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ की कमाई की
दक्षिण भारतीय सिनेमा के महानायक रजनीकांत की फिल्म जेलर ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ की कमाई कर ली है। रजनीकांत की फिल्म जेलर 10 अगस्त को प्रदर्शित हुयी है। जेलर बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस कर रही है। रिलीज के बाद से ही इस फिल्म का देश के साथ विदेशों में भी डंका बज रहा है। जेलर वर्ल्डवाइड 500 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म जेलर का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है। फिल्म में तमन्ना भाटिया भी अहम किरदार में हैं। इस फिल्म का सॉन्ग 'कावाला' फिल्म की रिलीज से पहले ही पॉपुलर हो गया था। 'जेलर' में रजनीकांत और तमन्ना भाटिया के अलावा राम्या कृष्णन, शिवा राजकुमार, विनायकन, जैकी श्रॉफ और मोहनलाल भी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
