सनी देओल की फिल्म मां तुझे सलाम का बनेगा सीक्वल
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म मां तुझे सलाम का सीक्वल बनाया जायेगा। सनी देओल की फिल्म गदर 2 हाल ही में प्रदर्शित हुयी है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरडुपर हिट साबित हुयी है। सनी देओल की फिल्म 'मां तुझे सलाम' के सीक्वल को लेकर खबर सामने आई है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म मां तुझे सलाम के सीक्वल और टाइटल का अनाउंसमेंट किया। इस पोस्टर में तिरंगा बना हुआ है और तिरंगे के रंग में ही फिल्म का टाइटल 'मां तुझे सलाम 2' लिखा है। 'मां तुझे सलाम' वर्ष 2002 में रिलीज हुई थी। मां तुझे सलाम में सनी देओल ने मुख्य भूमिका निभायी थी। इस फिल्म में एक डायलॉग था, 'दूध मांगोगे तो खीर देंगे, कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे। फिल्म मां तुझे सलाम के सीक्वल के पोस्टर में लिखा है, दूध मांगोगे तो खीर देंगे, कश्मीर मांगोगे तो लाहौर भी छीन लेंगे। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।
Similar Post
-
राम चरण की 'पेद्दी' ने 'बॉक्स ऑफिस' पर 366 करोड़ रुपये की कमाई की
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने वैश्विक 'बॉक्स ऑफिस' पर 366 क ...
-
निर्देशकों की पहली पसंद बनीं कियारा आडवाणी
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हिंदी फिल्म उद्योग में अपने 12 व ...
-
सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म 'इक्का' 10 जुलाई को रिलीज होगी
ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स ने शनिवार को घोषणा की कि सनी देओल और अक्षय खन् ...
