मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी : वंशावली संरक्षण एवं संवर्द्धन अकादमी के लिए 4.10 करोड़ रुपये स्वीकृत
जयपुर, गुरुवार, 24 अगस्त 2023। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने वंशावली संरक्षण एवं संवर्द्धन अकादमी, जयपुर को विभिन्न गतिविधियां संपादित करने के लिए 4.10 करोड़ रुपये की राशि व्यय करने की स्वीकृति प्रदान की है। श्री गहलोत द्वारा दी गई इस स्वीकृति से अकादमी की गतिविधियों का सुचारू संचालन हो सकेगा। मुख्यमंत्री द्वारा दी गई स्वीकृति के अनुसार यह राशि भूमि आवंटन के बाद भवन निर्माण, वंशावली लेखकों को वंशावली लेखन की बहियां, बैग व कैलीग्राफी पेन उपलब्ध कराने, वंशावली बहियों के संधारण एवं डिजिटलाइजेशन, अकादमी की वेबसाइट निर्माण, डेटा अपडेशन, वंशावली लेखकों के पहचान पत्र बनाने, वंश लेखकों को पुरस्कार प्रदान करने, प्रशिक्षणार्थियों एवं प्रशिक्षकों को भुगतान तथा प्रचार-प्रसार आदि कार्यों पर व्यय की जाएगी।
Similar Post
-
मुंबई लोकल ट्रेन से चोरी हुआ 40 लाख रुपये का सोना बरामद, मालिक को लौटाया गया
मुंबई, बुधवार, 05 अगस्त 2026। मुंबई की एक लोकल ट्रेन से करीब तीन ...
-
चांदीपुरा वायरस: स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुजरात, राजस्थान में विशेषज्ञों के दल भेजे
नई दिल्ली, बुधवार, 05 अगस्त 2026। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय न ...
-
बंगाल: शुभेंदु अधिकारी ने दो थानों तथा अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया
कोलकाता, बुधवार, 05 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभ ...
