265.64 करोड़ रुपए की लागत से होंगे जल परियोजनाओं से जुड़े 15 कार्य
जयपुर, शनिवार, 26 अगस्त 2023। राज्य सरकार प्रदेश में सिंचाई एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर जल परियोजनाओं का सुदृढ़ीकरण कर रही है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस क्रम में 15 कार्यों के लिए 265.64 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा दी गई इस स्वीकृति से बजट में की गई विभिन्न घोषणाओं सहित RWSLIP (राजस्थान वाटर सेक्टर लाइवलीहुड इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट) से जुड़े 15 कार्य हो सकेंगे। इनमें प्रतापगढ़, करौली, जालौर, चित्तौड़गढ़, अजमेर, सवाई माधोपुर, उदयपुर एवं जयपुर में विभिन्न बांधों, नहरों एवं सिंचाई परियोजनाओं तथा उप परियोजनाओं में मरम्मत एवं रख-रखाव आदि से सम्बन्धित कार्य शामिल हैं।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
