पुंछ में संदिग्ध गतिविधि के बाद सुरक्षा बलों ने चलाया घेराबंदी एवं तलाशी अभियान
जम्मू, शनिवार, 26 अगस्त 2023। जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के सुरनकोट के जंगलों में संदिग्ध गतिविधि के बाद शनिवार को सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) चलाया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक खुफिया जानकारी के आधार पर सेना, पुलिस और विशेष जांच समूह (एसओजी) की संयुक्त टीम ने सुरनकोट के गंगा टॉप इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया है। सूत्रों ने बताया कि इलाके में संदिग्ध गतिविधियां देखने के बाद तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी भी की गयी। सूत्रों के अनुसार घेराबंदी और तलाशी अभियान अभी भी जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
