नगर पालिका अध्यक्ष रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जयपुर, शनिवार, 26 अगस्त 2023। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शनिवार को जोधपुर जिले में एक नगरपालिका अध्यक्ष को 65 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ब्यूरो की ओर से यहां जारी बयान के अनुसार, नगर पालिका बालेसर सत्ता के अध्यक्ष रेवत राम को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। परिवादी ने शिकायत दी है कि उसके कब्जाशुदा भूखंड का पट्टा जारी करने के एवज में रेवत राम (तत्कालीन सरपंच, ग्राम पंचायत बालेसर सत्ता) जो इस समय नगर पालिका-बालेसर सत्ता के अध्यक्ष हैं, की ओर से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगकर उसे परेशान किया जा रहा है। बयान के मुताबिक, ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर शनिवार को जाल बिछाया, जिस दौरान आरोपी नगर पालिका अध्यक्ष रेवत राम को परिवादी से 65 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। बयान के अनुसार, आरोपी के घर और अन्य ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
