बॉक्स ऑफिस पर ड्रीम गर्ल की पूजा का बेहतरीन आगाज
आयुष्मान खुराना की बहुप्रतीक्षित ‘ड्रीम गर्ल 2’ शुक्रवार (25 अगस्त) को सिनेमाघरो में रिलीज हो गई। एक अरसे से दर्शकों को इस कॉमेडी फिल्म का इंतजार था। बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से इस फिल्म ने आगाज किया है उससे महसूस हो रहा है कि यह इस वर्ष एक और सफल फिल्म साबित होगी। प्राप्त समाचारों के अनुसार फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9.7 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसे काफी अच्छी शुरुआत कहा जा सकता है। ‘पूजा’ का रोल निभा रहे आयुष्मान अपना जादू चलाने में कामयाब रहे। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म वीकेंड (शनिवार-रविवार) तक स्वयं को 35 करोड़ के आंकड़े के पार ले जाने में सफल हो जाएगी।
फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें मथुरा का एक छोटे शहर का लड़का करम (आयुष्मान) पिता का कर्ज चुकाने के लिए हर दिन संघर्ष करता दिखता है। साथ ही वो परी (अनन्या पांडे) के प्यार में भी पागल होता है और उससे शादी करना चाहता है। परी के पिता शादी के लिए शर्तें रख देते हैं।
इसके बाद करम, पूजा बनकर परेशानियों का सामना करता है। फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी है। विशेष रूप से इसके संवाद जो दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर रहे हैं। आयुष्मान व अनन्या के साथ परेश रावल, अनु कपूर, राजपाल यादव, असरानी, सीमा पाहवा, विजय राज, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, रंजन राज, मनोज जोशी ने भी दर्शकों का काफी मनोरंजन किया। यह फिल्म साल 2019 में आई ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल है। उसमें आयुष्मान के साथ नुसरत भरूचा थीं।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
