नदी में तैरने गए चार लोग डूबे
भावनगर, 27 अगस्त (भाषा) गुजरात के भावनगर जिले में नदी में तैरने गए तीन भाई और एक अन्य व्यक्ति डूब गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। महुवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर को हुई, जब चार लोग मलान नदी में तैरने के लिए गए थे। अधिकारी के मुताबिक, तैरने के दौरान जिले की महुवा तालुका के लाखुपाड़ा गांव के चारों लोग डूब गए। अधिकारी ने बताया कि तलाश एवं बचाव अभियान के दौरान शनिवार शाम तक नदी से तीन शव निकाल लिए गए, जबकि एक शव रविवार सुबह बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच जारी है।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
