सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में 35 साल पूरे किये
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 35 साल पूरे होने पर फैंस को धन्यवाद करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। सलमान खान ने वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से अपने सिने करियर की शुरुआत की थी। सलमान को फिल्म इंडस्ट्री में 35 साल हो गये हैं। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने साढ़े तीन दशक की जर्नी को दिखाया है। वीडियो में 'टाइगर जिंदा है', 'बजरंगी भाईजान', 'दबंग', 'रेस 3', 'रेडी', 'वॉन्टेड', 'किसी का भाई किसी की जान', 'हम आपके हैं कौन', 'हम दिल दे चुके सनम' से लेकर 'सुल्तान' जैसी फिल्मों के सीन देखने को मिलते हैं।साथ ही वीडियो में सलमान के लोकप्रिय डायलॉग भी सुनने को मिलते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने अपने फैंस को उन्हें इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 35 साल 35 दिन की तरह बीत गए। आपके प्यार के लिए धन्यवाद। सलमान के इस वीडियो को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
