ममता ने अपनी पार्टी की छात्र इकाई को उसके स्थापना दिवस पर दी बधाई
कोलकाता, सोमवार, 28 अगस्त 2023। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को अपनी पार्टी की छात्र इकाई तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (टीएमसीपी) को उसके स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं। सुश्री बनर्जी ने ट्वीट किया, ''जब हम पूरे बंगाल में टीएमसीपी स्थापना दिवस मना रहे हैं, तब मैं गर्व और पुरानी यादों से भर गई हूं। एक पूर्व छात्र नेता के रूप में, मैं हमारे राष्ट्र को आकार देने में छात्रों और युवाओं की शक्ति को समझती हूं। छात्र परिषद के सभी युवा के लिए साझा दृष्टि के प्रति आपकी प्रतिबद्धता...मेरे दिल को छू जाती है। उन्होंने कहा, ''हम एक साथ मिलकर उज्जवल भारत के लिए लोकतंत्र और प्रगति के मूल्यों का समर्थन करना जारी रखेंगे। टीएमपीसी ने एस्प्लेनेड के पास मेयो रोड पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे एक रैली का भी आयोजन किया है।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
