रोहतास में कंटेनर और स्कॉर्पियो की टक्कर में सात लोगों की मौत, पांच घायल
डेहरी ओन सोन, बुधवार, 30 अगस्त 2023। बिहार में रोहतास जिले मे शिवसागर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह कंटेनर और स्कॉर्पियो की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बम्हौर खास के निवासी सुदेश्वर शर्मा बोध गया से अपने परिवार के साथ स्कार्पियो से वापस आ रहे थे। इस दौरान राष्ट्रीय उच्च पथ-2 पर पखनारी गांव के निकट सड़क पर खड़ी कंटेनर में स्कॉर्पियो की टक्कर हो गयी। इस घटना में स्कार्पियो पर सवार सात लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान कैमूर जिले के बम्हौर खास गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह (45),प्रेमलता प्रियदर्शी (42 ),आदित्य विश्वकर्मा (09),रिया कुमारी(13),तारा कुमारी (22),चांदनी कुमारी ( 20) तथा कुड़ारी थाना क्षेत्र के सबार गांव निवासी राजमुनि देवो ( 60 ) के रूप में की गयी है। घायलों को सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
Similar Post
-
सिख धार्मिक स्थल 'खू साहिब चश्मे' के लिए 6.38 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी
श्रीनगर, बुधवार, 29 जुलाई 2026। जम्मू-कश्मीर सरकार ने पुलवामा ज ...
-
हरियाणा के मंत्री ने सीवर लाइन कार्यों में सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया
चंडीगढ़, बुधवार, 29 जुलाई 2026। हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा न ...
-
बीरभूम में बालू माफिया के ठिकाने पर छापा: 15 किलो सोना और 5.5 करोड़ रु नकद जब्त
कोलकाता, बुधवार, 29 जुलाई 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभ ...
