आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीमगर्ल 2 ने 50 करोड़ की कमाई की
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने 50 करोड़ की कमाई कर ली है। आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल ड्रीम गर्ल 2 को लेकर चर्चा में है। ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे की भी अहम भूमिका है। ड्रीमगर्ल 2 ,25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। फिल्म ''ड्रीम गर्ल 2'' टिकट खिड़की पर काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। ''ड्रीम गर्ल 2'' में एक बार फिर आयुष्मान खुराना पूजा के किरदार में दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। ड्रीम गर्ल 2 ने पहले वीकेंड में करीब 41 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के सामने गदर 2 और ओएमजी 2 जैसी बड़ी फिल्में मुकाबले में खड़ी हैं। फिर भी ड्रीम गर्ल 2 अपना जादू चलाने में कामयाब रही। रिलीज के पांच दिनों में ड्रीम गर्ल 2 ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ड्रीम गर्ल 2 एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित हैं।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
