स्वर्ग का एहसास करवाएगी ये जगह
जिन लोगों को घूमने फिरने का शौक होता है वह हमेशा नई-नई जगहों पर जाते रहते हैं। बहुत से लोगों को पहाड़ और समुद्र देखना बहुत पसंद होता है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे खूबसूरत बीच के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। मालदीव में मौजूद छोटा सा सी ऑफ़ स्टार देखने में स्वर्ग के नजारे जैसा लगता है। यहां की खूबसूरती किसी भी इंसान के मन को अपने वश में कर सकती है। आप यहां पर पानी के किनारे बैठ कर शांत माहौल और खूबसूरत नजारों का मजा ले सकते हैं।
रात के समय इस बीच का नजारा देखने लायक होता है, यहां पर आपको नीले रंग के बहुत सारे स्टार्स दिखाई देंगे और इसलिए इसे बीच ऑफ स्टार्स कहा जाता है। यह नीले रंग के स्टार्स दिखने का कारण प्राकृतिक और रसायनिक होता है। पानी में पाए जाने वाले समुद्री सूक्ष्मजीवों को नीली ल्यूमिनिसंस विषाक्त पदार्थों का उत्पादन करते हैं और इसीलिए रात के समय यह चमकदार यह पदार्थ चमकने लगते हैं। और सितारों की तरह दिखाई देते हैं।
मालदीव् के वाधू आइलैंड पर मौजूद रात के समय बहुत ही खूबसूरत और रोमांटिक दिखाई देता है। आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ जाकर अपनी जिंदगी के कुछ यादगार पल बिता सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर नाव में बैठकर भी समुद्र की सैर कर सकते हैं। समुद्र के किनारे यहां बहुत सारे होटल बने हुए हैं जहां रुक कर आप इसका खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।
Similar Post
-
चारधाम यात्रा: मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील
देहरादून, सोमवार, 11 मई 2026। मौसम विभाग द्वारा 12 एवं 13 मई को उत्त ...
-
जम्मू में अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू, बड़ी संख्या में लोग उमड़े
जम्मू, बुधवार, 15 अप्रैल 2026। दक्षिण कश्मीर हिमालय में होने वा ...
-
सिर्फ 10 हजार के अंदर हो जाएगी इन 5 जगहों की ट्रिप
अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेने के लिए लोग अक्सर कहीं घूमने ज ...
