सिर्फ 10 हजार के अंदर हो जाएगी इन 5 जगहों की ट्रिप
अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेने के लिए लोग अक्सर कहीं घूमने जाना चाहते हैं, लेकिन बजट को लेकर अक्सर चिंता बनी रहती है। ज्यादा पैसे खर्च हो जाएंगे ऐसा सोचकर भी कई लोग कहीं घूमने जाने का प्लान कैंसिल कर देते हैं। लेकिन दिल्ली के पास स्थित कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जहां आप सिर्फ 10 हजार के बजट में ट्रिप प्लान सकते हैं। आइए जानें वीकेंड गेटअवे के लिए दिल्ली के पास स्थित 5 जगहों के बारे में।
जयपुर
- राजस्थान की राजधानी जयपुर अपने किलों और महलों के लिए मशहूर है। जयपुर में अच्छे हॉस्टल्स या बजट होटल 1,000 रुपये प्रति रात में मिल जाएंगे। आमेर किला, नाहरगढ़ और हवा महल की एंट्री फीस काफी कम है। 3 दिन की ट्रिप लगभग 8-10 हजार रुपये में आसानी से हो सकती है।
- कैसे पहुंचें- दिल्ली से जयपुर के लिए सबसे सस्ता विकल्प ट्रेन या बस है।
ऋषिकेश
- अगर आप गंगा किनारे सुकून या रिवर राफ्टिंग का रोमांच चाहते हैं, तो ऋषिकेश सबसे अच्छा विकल्प है। हां होमस्टे या आश्रमों में रुकने का खर्च लगभग 500-1,200 रुपये प्रति दिन आता है। रिवर राफ्टिंग और कैंपिंग के पैकेज 2,000 से 3,000 रुपये में मिल जाते हैं। पूरी ट्रिप 5,000 से 7,000 रुपये में पूरी हो सकती है।
- कैसे पहुंचें- कश्मीरी गेट से सीधी बस सेवा उपलब्ध है।
शिमला
- शिमला का मॉल रोड और वहां की ठंडी हवाएं हमेशा से दिल्ली वालों की पहली पसंद रही हैं। मॉल रोड से थोड़ा दूर ठहरने पर आपको 1,200-1,500 रुपये में अच्छे कमरे मिल जाएंगे। कुफरी और जाखू मंदिर की सैर के साथ 2-3 दिन का कुल खर्च 7,000-9,000 रुपये तक आएगा।
- कैसे पहुंचें- दिल्ली से शिमला के लिए वोल्वो बसें सबसे सुविधाजनक हैं।
मसूरी
- पहाड़ों की रानी मसूरी अपने खुशनुमा मौसम और कैम्पटी फॉल्स के लिए जानी जाती है। लाल टिब्बा और मॉल रोड की सैर मुफ्त है। यहां खाने-पीने के काफी सस्ते और अच्छे विकल्प मौजूद हैं। 2 दिन की ट्रिप के लिए 6,000-8,000 रुपये का बजट काफी है।
- कैसे पहुंचें- दिल्ली से देहरादून तक ट्रेन और फिर वहां से बस या टैक्सी ली जा सकती है।
मनाली
- हालांकि, मनाली दिल्ली से थोड़ा दूर है, लेकिन सही प्लानिंग से यह 10 हजार के अंदर संभव है। ओल्ड मनाली में हॉस्टल्स और बजट गेस्ट हाउस 800-1,000 रुपए में मिल जाते हैं। सोलंग वैली और रोहतांग घूमने के लिए लोकल शेयरिंग कैब का इस्तेमाल करें। 3 दिन की ट्रिप 8,000-10,000 रुपये में प्लान की जा सकती है।
- कैसे पहुंचें- ओवरनाइट वोल्वो बस सबसे किफायती माध्यम है।
Similar Post
-
सिर्फ 10 हजार के अंदर हो जाएगी इन 5 जगहों की ट्रिप
अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेने के लिए लोग अक्सर कहीं घूमने ज ...
-
रिमझिम बारिश में एक्सप्लोर करें महाराष्ट्र का संगमेश्वर
महाराष्ट्र हमारे देश का एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। महाराष्ट्र ...
-
मानसून में इन जगहों पर घूमना पसंद करते हैं लोग
भारत में मानसून वैसे तो जून महीने में शुरू होता है, लेकिन इस साल मई क ...
