बेटी सुहाना पर गर्व महसूस कर रहे हैं शाहरूख खान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान अपनी बेटी बेटी सुहाना के फिल्म द आर्चीज के साथ डेब्यू करने पर गर्व महसूस कर रहे है। जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' के साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, बोनी कपूर-श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा डेब्यू करेंगे।फिल्म द आर्चीज़ 07 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।'शाहरुख खान ने सेट से सुहाना की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में सुहाना बेड पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में उनके साथ बेड पर एक बिल्ली भी है। शाहरुख खान ने नोट शेयर करते हुए लिखा है, तुम्हें अपनी फेवरेट जगह यानी कैमरे के सामने देखते हुए बहुत खुशी हो रही है। तुम कैमरे के सामने काफी सहज और सुंदर लग रही हो और चमक भी रही हो। मुझे तुम पर गर्व है!हालांकि, ये जो तुम्हारी को-स्टार है, ये बिल्ली इसे अभी कैमरे के सामने आने के लिए थोड़ी और प्रैक्टिस और कोचिंग की जरूरत है। सुहाना ने इस नोट का रिप्लाई करते हुए एक स्टोरी शेयर की। उन्होंने स्टोरी पर लिखा- आई लव यू! और मैं इस प्रोजेक्ट के लिए काफी एक्साइटेड हूं। लेकिन, मुझे लगता है कि ये कैट भी परफेक्ट है।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
