मप्र : सड़क हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत, दो घायल
खरगोन, शनिवार, 03 सितम्बर 2023। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार सुबह एक कार के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से उसमें सवार तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब पांच बजे सनावद थाना क्षेत्र के बदुद गांव के पास हुई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मवीर सिंह ने कहा कि कार के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से उसमें सवार सनावद पुलिस थाने के दो उपनिरीक्षकों और एक आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया, ‘इस दुर्घटना में वाहन में सवार दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।’ सिंह के मुताबिक, पांचों पुलिसकर्मी एक धार्मिक जुलूस में लगी ड्यूटी पूरी करने के बाद खरगोन से सनावद लौट रहे थे।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
