फिल्म फुकरे 3 का पोस्टर रिलीज
वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा स्टार फुकरे 3 का पोस्टर रिलीज हो गया है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म 'फुकरे-3' का पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म फुकरे 3 में चूचा का किरदार निभाने वाले वरुण शर्मा ने फुकरे 3 की पूरी कास्ट का लुक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वरुण शर्मा जहां पोस्टर में मोर बने हुए नजर आ रहे हैं, वहीं हनी उर्फ पुलकित सम्राट लटके हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा पंडित जी का किरदार निभाने वाले पंकज त्रिपाठी आंखों पर गॉगल्स चढ़ाए सड़क के बीचों-बीच बैठे हुए हैं।फुकरे 3 के पोस्टर में लाली उर्फ मनजोत सिंह पहले दो पार्ट्स की तरह ही हैरान परेशान दिख रहे हैं, वहीं 'भोली पंजाबन' ऋचा चड्ढा गुंडागर्दी से राजनीति में पहुंच चुकी हैं। फिल्म फुकरे 3 की पूरी कास्ट के पोस्टर को शेयर करते हुए वरुण शर्मा ने कैप्शन में लिखा, फुकरे की गैंग के साथ इस अंतिम जुगाड़ के लिए तैयार हो जाइये। 'फुकरे-3' का ट्रेलर 05 सितंबर को रिलीज होगा।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
