‘वेलकम टू द जंगल’ में काम करेंगे श्रेयस तलपड़े-तुषार कपूर
बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर फिल्म वेलकम टू द जंगल में काम करते नजर आ सकते हैं। अक्षय कुमार फिल्म वेलकम टू द जंगल में मुख्य भूमिका निभाते नजर आयेंगे।मेकर्स वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘वेलकम टू द जंगल को एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म बनाने चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने तुषार और श्रेयस से संपर्क किया है। वर्ष 2007 में प्रदर्शित ‘वेलकम’ में अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका थी। हालांकि वेलकम 2 यानी वेलकम बैक से अक्षय को रिप्लेस किया गया, लेकिन अब ‘वेलकम 3’ में उनकी वापसी होगी।अक्षय कुमार, तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े के अलावा ‘वेलकम 3’ के साथ संजय दत्त, परेश रावल, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडीस की भी अहम भूमिका होगी। यह फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर ‘वेलकम 3’ सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है।
Similar Post
-
राम चरण की 'पेद्दी' ने 'बॉक्स ऑफिस' पर 366 करोड़ रुपये की कमाई की
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने वैश्विक 'बॉक्स ऑफिस' पर 366 क ...
-
निर्देशकों की पहली पसंद बनीं कियारा आडवाणी
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हिंदी फिल्म उद्योग में अपने 12 व ...
-
सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म 'इक्का' 10 जुलाई को रिलीज होगी
ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स ने शनिवार को घोषणा की कि सनी देओल और अक्षय खन् ...
