400 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई गई
नई दिल्ली, मंगलवार, 05 सितम्बर 2023। दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को 400 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में बिजली से चलने वाली बसों की संख्या 800 हो गई है। यहां आईपी डिपो में बसों को हरी झंडी दिखाई गई। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने यहां एक समारोह में कहा, ”दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर अब 800 हो गई है। मैं इस मौके पर दिल्लीवासियों को बधाई देना चाहता हूं।” केजरीवाल ने बाद में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में बसों के लिए बजट का विवरण साझा किया।
उन्होंने कहा, ”माननीय उपराज्यपाल महोदय के साथ मिलकर आज 400 नयी इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली की जनता को सौंपा।” केजरीवाल ने कहा, ”ये बस सब्सिडी योजना की 921 बसों में शामिल हैं, जिनके लिए केंद्र सरकार की तरफ़ से 417 करोड़ की सब्सिडी दी गई है और दिल्ली सरकार 3674 करोड़ रुपये खर्च करेगी।” मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर अब कुल 800 इलेक्ट्रिक बस हो गई हैं जो पूरे देश में सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने कहा, ”हमारा लक्ष्य 2025 के आख़िर तक दिल्ली की सड़कों पर कुल आठ हज़ार इलेक्ट्रिक बस उतारने का है। उस वक्त दिल्ली में 10 हजार से ज्यादा बस होंगी, जिनमें 80 फीसदी बस इलेक्ट्रिक होंगी। बहुत जल्द पूरे विश्व में दिल्ली को अपनी शानदार इलेक्ट्रिक बसों के लिए भी जाना जाएगा।”
Similar Post
-
आप सांसदों का भाजपा में शामिल होने का मामला, मान ने कहा-पांच मई को राष्ट्रपति से मिलेंगे
चंडीगढ़, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ...
-
अदालत ने समन मामलों में बरी किए जाने के खिलाफ ईडी की याचिका पर केजरीवाल को नया नोटिस जारी किया
नई दिल्ली, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधव ...
-
नोएडा में एसी में धमाके के बाद फ्लैट में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नोएडा (उप्र), बुधवार, 29 अप्रैल 2026। नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आवास ...
