फिल्म फुकरे 3 का ट्रेलर रिलीज
वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा स्टार फुकरे 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म 'फुकरे-3' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह, वरुण शर्मा की जोड़ी सबको हंसाएगी। ऋचा चड्ढा भी बोली पंजाबन बनकर लौट आई हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाते हुए नजर आए।फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है। मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी फुकरे वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में पुलकित सम्राट, अली फजल, ऋचा चड्ढा, प्रिया आनंद, मंजोत सिंह, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी जैसे कई सितारे लीड रोल में थे। फुकरे के 04 साल बाद 2017 में फुकरे रिटर्न रिलीज हुई थी। अब पूरे 05 साल बाद फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज हो रहा है। हालांकि इस पार्ट में अली फजल नजर नहीं आएंगे। ''फुकरे-3'' 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म भूत बंगला
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने भारतीय बाजार में 100 ...
-
'मैं सिर्फ भगवान को याद कर रही थी', अक्षय कुमार के मजाक से जब डर के मारे कांप उठीं भूमि पेडनेकर
बॉलीवुड सितारों की जिंदगी जितनी चमकदार पर्दे पर दिखाई देती है, उसके ...
-
फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी का कैरेक्टर पोस्टर आउट
विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बा ...
