शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'सुखी' का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की आने वाली फिल'सुखी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सुखी के ट्रेलर में 38 साल की सुखप्रीत यानी ''सुखी'' की जिंदगी को दिखाया है। सुखी यानी शिल्पा शेट्टी अपने परिवार की एक-एक जरूरत का ध्यान रखती है। बच्चों के स्कूल के लंच से लेकर ससुर के गोलियों तक सब कुछ सुखी करती है।एक दिन वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से थक जाती है और अपने तरीके से अपनी जिंदगी को जीना का सोचती है और अपने परिवार को कुछ दिनों के लिए छोड़कर दिल्ली आ पहुंचती है। जहां वो अपनी सभी सहेलियों से मिलती है। फिल्म सुखी में शिल्पा शेट्टी के अलावा अमित साध, कुशा कपिला दिलनाज ईरानी, पवलीन गुजराल और चैतन्य चौधरी भी नजर आएंगे। सुखी भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा और शिखा शर्मा द्वारा निर्मित है। सुखी का निर्देशन सोनल जोशी ने किया है और इसे जोशी, राधिका आनंद, पॉलोमी दत्ता और रूपिंदर इंद्रजीत ने लिखा है। यह फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
