पश्चिमी दिल्ली में सोने की चेन झपटने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 07 सितम्बर 2023। पश्चिम दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में सोने की चेन झपटने की घटना के संबंध में 24 वर्षीय व्यक्ति और उसके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के बाद मंगोलपुरी निवासी दीपक उर्फ कमल और उसके रिश्तेदार मोहित (22) का पता लगाया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि आरोपी 30 से अधिक मामलों में नामित हैं और उन पर पूर्व में शस्त्र अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था कि सुभाष नगर इलाके में स्कूटर पर सवार दो लोगों ने उसकी सोने की चेन छीन ली थी। अन्य मामलों में दीपक और मोहित की संलिप्तता के बारे में अधिकारियों ने कहा कि वे जानबूझकर अपने दोपहिया वाहन से अपने इच्छित शिकार के वाहन को टक्कर मारते थे और फिर विवाद करने लगते थे। अधिकारियों ने कहा कि टक्कर के दौरान वे व्यक्ति का मोबाइल फोन, चेन या कोई अन्य मूल्यवान वस्तु छीन लेते थे और भाग जाते थे।
सुभाष नगर की घटना पर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से झपटमारों की पहचान की गई। डीसीपी ने कहा कि आरोपियों द्वारा छीनी गई सोने की चेन बरामद कर ली गई है और अपराध में इस्तेमाल स्कूटर को भी जब्त कर लिया गया है। डीसीपी ने कहा कि आरोपियों ने सोने की चेन एक वित्तीय कंपनी के पास जमा करा दी थी। वीर ने कहा कि कंपनी की रसीद भी पुलिस के कब्जे में है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी पिछले छह से सात वर्षों से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।
Similar Post
-
आप सांसदों का भाजपा में शामिल होने का मामला, मान ने कहा-पांच मई को राष्ट्रपति से मिलेंगे
चंडीगढ़, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ...
-
अदालत ने समन मामलों में बरी किए जाने के खिलाफ ईडी की याचिका पर केजरीवाल को नया नोटिस जारी किया
नई दिल्ली, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधव ...
-
नोएडा में एसी में धमाके के बाद फ्लैट में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नोएडा (उप्र), बुधवार, 29 अप्रैल 2026। नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आवास ...
