स्किल डेवलपमेंट घोटाला मामले में चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार
विजयवाड़ा, शनिवार, 09 सितम्बर 2023। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को पुलिस ने शनिवार तड़के नंदयाल में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कौशल विकास के धन के दुरुपयोग के मामले में सीआईडी पुलिस ने श्री नायडू को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी के दौरान काफी हंगामा हुआ और तेदेपा कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जतायी। बाद में सीआईडी पुलिस श्री नायडू को पूछताछ के लिए मंगलागिरी स्थित सीआईडी मुख्यालय ले गयी। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 120 (बी), 409, 201, आर/डब्ल्यू 13 (1) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और संभवत: उन्हें आज अदालत में पेश किया जायेगा। पुलिस ने इसी मामले में तेदेपा विधायक एवं पूर्व मंत्री गंता श्रीनिवास राव को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही ऐहतियात के तौर पर प्रदेश भर में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं को उनके घरों से हिरासत में लिया गया है। इस बीच आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने ऐहतियात के तौर पर प्रदेश भर में बस सेवाएं रद्द कर दी हैं। गौरतलब है कि श्री नायडू ने तीन दिन पहले कुरनूल में एक सभा को संबोधित करते हुए अपनी गिरफ्तारी की आशंका जतायी थी।
Similar Post
-
आप सांसदों का भाजपा में शामिल होने का मामला, मान ने कहा-पांच मई को राष्ट्रपति से मिलेंगे
चंडीगढ़, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ...
-
अदालत ने समन मामलों में बरी किए जाने के खिलाफ ईडी की याचिका पर केजरीवाल को नया नोटिस जारी किया
नई दिल्ली, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधव ...
-
नोएडा में एसी में धमाके के बाद फ्लैट में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नोएडा (उप्र), बुधवार, 29 अप्रैल 2026। नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आवास ...
