‘जवान’ सबसे जल्दी 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म
शाहरुख खान का जादू दुनियाभर में सिर चढक़र बोल रहा है। ‘जवान’ न केवल भारत में बल्कि वल्र्डवाइड भी जमकर कलेक्शन कर रही है। हर दिन के साथ फिल्म नए रिकॉर्ड सेट कर रही है। एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने ही दिखा दिया था कि शाहरुख को रोकना किसी के बस की बात नहीं है। ‘जवान’ जन्माष्टमी के दिन गुरुवार को रिलीज हुई, जिस वजह से छुट्टी का फायदा मिला। फिर शुक्रवार को कलेक्शन में थोड़ी गिरावट हुई, लेकिन जैसे ही वीकेंड आया, तो इसने सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। ‘जवान’ ने चार दिन में ही ताबड़तोड़ कमाई की है और एक साथ कई रिकॉर्ड भी बनाए।
घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ वल्र्ड वाइड कलेक्शन के भी शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। फिल्म ने केवल चार दिन में 500 करोड़ वल्र्डवाइड कमा लिया है। ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने रविवार की शाम तक के आंकड़े शेयर किए हैं। उन्होंने एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, पहली हिंदी फिल्म जिसने सिंगल डे पर 70 करोड़ का कलेक्शन किया। पहली हिंदी फिल्म जिसने एक ही दिन में सभी भाषाओं में 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। पहली हिंदी फिल्म जिसने डब वर्जन में चार दिन में 35 करोड़ कमाए। सबसे तेजी से वल्र्ढ वाइड 500 करोड़ का कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म बनी।
Similar Post
-
राम चरण की 'पेद्दी' ने 'बॉक्स ऑफिस' पर 366 करोड़ रुपये की कमाई की
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने वैश्विक 'बॉक्स ऑफिस' पर 366 क ...
-
निर्देशकों की पहली पसंद बनीं कियारा आडवाणी
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हिंदी फिल्म उद्योग में अपने 12 व ...
-
सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म 'इक्का' 10 जुलाई को रिलीज होगी
ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स ने शनिवार को घोषणा की कि सनी देओल और अक्षय खन् ...
