श्रीराम के बाद अब भगवान शिव का किरदार निभाएंगे प्रभास!
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास सिल्वर स्क्रीन पर भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। प्रभास ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ में श्रीराम का किरदार निभाया था। प्रभास एक बार और मायथोलॉजिकल किरदार निभा सकते हैं। कहा जा रहा है कि इस बार वह भगवान शिव बनने के लिए तैयार हैं। यह तेलुगू फिल्म होगी, जिसका नाम ‘भक्त कनप्पा’ होगा। यह फिल्म विष्णु मांचू का ड्रीम प्रेजोक्ट है, जिसमें प्रभास का इम्पॉर्टेंट रोल होने वाला है। बताया जा रहा है कि प्रभास इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में फीमेल लीड कृति सेनन की बहन नुपूर होंगी। भक्त कनप्पा को बड़े बजट की फिल्म बताया जा रहा है। इसका निर्देशन मुकेश कुमार सिंह करेंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग न्यूजीलैंड में होगी। वहां फिल्म के लिए बड़े और आलीशान सेट तैयार किए जा रहे हैं।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
