ममता बनर्जी ने किया श्रीलंका के राष्ट्रपति को व्यापार सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित
कोलकाता, बुधवार, 13 सितम्बर 2023। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि वह दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात करके बहुत खुश है। बनर्जी ने कहा कि उऩ्होंने मुलाकात के दौरानविक्रमसिंघे को 21 से 22 नवंबर के बीच होने वाले कोलकाता व्यापार सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा, ''मैं उनके अभिवादन से अभिभूत हो गयी हूं और उन्हें कोलकाता में बंगाल वैश्विक व्यापार सम्मेलन 2023 में आमंत्रित किया है। मुझे श्रीलंका आने का निमंत्रण दिया है।” बनर्जी ने कहा, ''यह गहरे निहितार्थों वाली एक सुखद बातचीत थी।'' ममता बनर्जी दुबई में रात्रि विश्राम के बाद स्पेन के बार्सिलोना जाने के लिए बुधवार सुबह मैड्रिड के लिए रवाना हुईं। उल्लेखनीय है कि वह एनआरआई और विदेशी उद्योगपतियों और निवेशकों को बिजनेस समिट में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने के लिए स्पेन जाने के लिए मंगलवार को यहां से दुबई के लिए रवाना हुई हैं।
Similar Post
-
उत्तराखंड: छात्रों के लिए ‘आपत्तिजनक भाषा’ के इस्तेमाल पर भाजपा अध्यक्ष से बिना शर्त माफी की मांग
देहरादून, रविवार, 26 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत ...
-
केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने त्रिशूर मानसिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया
त्रिशूर (केरल), रविवार, 26 जुलाई 2026। केरल उच्च न्यायालय के न्या ...
-
दानपेटी की राशि के गबन मामले में मंदिर के आठ अधिकारी और कर्मचारी निलंबित
कोयंबटूर (तमिलनाडु), रविवार, 26 जुलाई 2026। कोयंबटूर के अरुलमिग ...
