दतिया में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, पांच की मौत तीन घायल
दतिया, बुधवार, 13 सितम्बर 2023। मध्यप्रदेश के दतिया जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आज दो पक्षों के बीच हुयी गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेंडा गांव में सुबह दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुयी गोलीबारी में दोनों पक्षों के पांच लोगों की मृत्यु हो गयी और तीन घायल हो गए, जिन्हें दतिया के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि एक ही गांव के दो परिवारों के बीच तीन दिन पूर्व खेत से मवेशी भगाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के लिए आज दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता कराना था, लेकिन इससे पूर्व ही दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
