टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी बंगाल स्कूल भर्ती घोटाले में ईडी के समक्ष पेश हुए
कोलकाता, बुधवार, 13 सितम्बर 2023। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल में कथित स्कूल भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। अधिकारियों ने बताया कि टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव बनर्जी पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे कोलकाता में ईडी के कार्यालय पहुंचे।
ईडी के एक अधिकारी ने कहा, “बनर्जी को स्कूल भर्ती में कथित अनियमितताओं के संबंध में साक्ष्य प्रदान करने के लिए कहा गया है। हमारे अधिकारी उनसे घोटाले के संबंध में कुछ सवाल भी पूछ सकते हैं।” डायमंड हार्बर से सांसद बनर्जी को बुधवार को दिल्ली में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) की समन्वय समिति की बैठक में शामिल होना था, लेकिन ईडी अधिकारियों के सामने पेश होने के चलते वह इस बैठक में शिरकत नहीं कर पाएंगे।
बनर्जी ने मंगलवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के समक्ष एक पूरक हलफनामा दायर किया था जिसमें दावा किया गया कि जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पहले के समन को चुनौती देने वाला उनका पुनरीक्षण आवेदन लंबित है तो एजेंसी का नया समन ‘‘कानूनी रूप से वैध नहीं है’’। हलफनामे में कहा गया है कि टीएमसी सांसद को बुधवार को ‘साक्ष्य देने के लिए’ बुलाया गया है। बनर्जी ने उच्च न्यायालय के समक्ष दायर एक पुनरीक्षण याचिका में न केवल पूरी जांच को चुनौती दी है, बल्कि एजेंसी द्वारा उन्हें जारी किए गए पिछले समन को भी चुनौती दी है।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
