तब्बू और शाहिद कपूर के साथ काम करना चाहती हैं सान्या मल्होत्रा
बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा, तब्बू और शाहिद कपूर के साथ काम करना चाहती हैं। सान्या मल्होत्रा ने शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान में काम किया है। इससे पूर्व सान्या, आमिर खान के साथ फिल्म दंगल में काम कर चुकी है।सान्या मल्होत्रा ने बताया है कि अब किन सितारों के साथ काम करना चाहती हैं। सान्या मल्होत्रा ने बताया कि वह तब्बू के साथ और शाहिद कपूर के साथ डांस फिल्म में काम करना चाहती हैं। सान्या मल्होत्रा ने बताया कि वह विक्की कौशल और राजकुमार राव के साथ दोबारा काम करना चाहती हैं, क्योंकि वे शानदार एक्टर हैं। विक्की-सान्या जल्द ही सैम बहादुर फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। सान्या, राजकुमार राव के साथ लुडो और हिट: द फर्स्ट केस में नजर आ चुकी हैं।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
